बक्सर: नगर के सोहनीपट्टी मोहल्ले में मारपीट, आधा दर्जन घायल, नगर थाने में मामला दर्ज
Buxar, Buxar | May 25, 2025 बक्सर नगर के सोहनीपट्टी मुहल्ला में हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के तकरीबन आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. इस मामले में पीड़ित पक्ष के अवकाश दत्त उपाध्याय द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें उसी मुहल्ले के रहने वाली इंदु देवी, उनकी बेटियां चांदी देवी, संजू देवी व लाली कुमारी तथा पुत्र हनुमान ठाकुर को नामजद किया गया है.