पयागपुर: पयागपुर में खराब रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रास्ता बनवाने की मांग
पयागपुर के नूरपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जलभराव और कीचड़ के कारण दुर्गा प्रतिमा वाली ट्रॉली रास्ते में फंस गई। इससे नाराज ग्रामीणो ने मौके पर ही धरना शुरू कर दियाआयोजन समिति के लोगों ने सड़क की मरम्मत न होने पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक रास्ता ठीक नहीं होगा, वे प्रतिमा को आगे नहीं ले जाएंगे।