कानपुर: कल्याणपुर में अस्पताल के बाहर डॉक्टर पर महिला नर्सो ने छेड़खानी का आरोप लगाकर किया हंगामा
कल्याणपुर में निजी अस्पताल के बाहर महिला नर्सो ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।