कानपुर: कोहना में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंग ने साथियों के साथ महिला को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कोहना थाना क्षेत्र में महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो दबंग ने अपने साथियों संग मिलकर महिला की बीच सड़क पर पिटाई कर दी।घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई है।थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।