कानपुर: नवाबगंज के केसा चौराहे पर ई-रिक्शा चालक ने साइकिल सवार को बीच सड़क पर लाठी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
नवाबगंज थाना क्षेत्र के केसा चौराहे पर दबंग ई-रिक्शा चालक ने साइकिल सवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने दबंग ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।