कानपुर: पतरसा में शिक्षक की जलकर हुई मौत के प्रकरण में डीसीपी पश्चिम ने दी अहम जानकारी
पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा में कानपुर देहात में शिक्षक के पद पर कार्यरत 48 वर्षीय दयाराम की जलकर हुई मौत के प्रकरण में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की तलाश करने के साथ घटना की जांच की जा रही है।