कानपुर: गुटैया रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुआ युवक, पुलिस ने उपचार के लिए भेजा अस्पताल
काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटैया रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल युवक को अस्पताल भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।