रामगंजमण्डी: किसान संघ ने उपखण्ड कार्यालय में SDM को सौंपा ज्ञापन, अफीम तुलाई और कानूनगो से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग की
रामगंजमंडी में भारतीय किसान संघ ने अफीम तुलाई और कानूनगो से मारपीट मामले गुरुवार शाम करीब 4 बजे उपखण्ड कार्यलय में एसडीएम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नारकोटिक विभाग कोटा के नाम ज्ञापन सौंपा। कृषि विपणन प्रमुख प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि रामगंज मंडी क्षेत्र में अफीम की फसल पककर तैयार हो रही है।