रामगंजमण्डी: सुकेत अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, लोग बोले- क्षेत्र का विधायक मंत्री फिर भी नहीं हो रहा समाधान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
रामगंजमंडी में सुकेत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चिकित्सको की कमी खल रही है। इसी कमी के चलते मरीजो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा नही है कि अस्पताल की समस्या से अधिकारी बेखबर हो, लेकिन इस मामले से खबरदार होने के बावजूद अधिकारी चिकित्सको की कमी के चलते परेशान हो रहे मरीजो की तकलीफ को नजरअंदाज कर रहे है।