रामगंजमण्डी: केलवाड़ा में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के संबंध में रामगंजमंडी में निकली शोभायात्रा
रामगंजमंडी में पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर सोमवार शाम करीब 6 बजे बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के बाजार नंबर 6 से शुरू हुई जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई निकली। जिसका जगह जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में दो विशेष बग्धियां आकर्षण का केंद्र रहीं। एक में भगवान के माता-पिता शकुंतला-शांतिलाल मित्तल विराजमान थे।