रामगंजमण्डी: अदालत परिसर में वकील ने कानूनगो के साथ की मारपीट, नाराज कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, वकील की गिरफ्तारी की मांग
रामगंजमंडी के अदालत परिसर में बुधवार को एक वकील ने फील्ड से कार्य कर लौटे कानूनगो के साथ मारपीट कर दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। मारपीट के दौरान कुछ अन्य वकीलों और कर्मचारियों ने बीच बचाव कर कानूनगो को बचाया। मारपीट की घटना से नाराज राजस्व विभाग के कर्मचारी दोपहर 2 बजे एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुँचे।