रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी से 11 मार्च से लापता युवक का शव झालावाड़ में मिला, पुलिस जांच में जुटी
रामगंजमंडी के यादव मोहल्ले से 11 मार्च से लापता युवक का शव बुधवार को झालावाड़ के एक तालाब के पास से मिला है। परिजनों ने रामगंजमंडी थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस व परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे युवक के शव से दुर्गंध आने पर राहगिरो ने इसकी सूचना झालावाड़ पुलिस को दी।