रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में 19 मार्च को आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज का होगा मंगल प्रवेश, शांतिनाथ भगवान के करेंगे दर्शन
रामगंजमंडी में परम पूज्य तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज का संघ सहित रामगंजमंडी नगर में बुधवार को मंगल आगमन होगा। आचार्य श्री मोड़क से चलकर सुबह 7:30 बजे नगर में प्रवेश करेंगे। समाज बंधुओं ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे मोड़क पहुंचकर आचार्य श्री के चरणों में समाज की ओर से श्रीफल भेंट कर रामगंजमंडी आगमन के लिए निवेदन किया है।