23 साल बाद फिर उठी पिता की पहचान की मांग, जेनी ने री-डीएनए जांच कराने की उठाई मांग
देहरादून। नेताओं द्वारा अपने नाम पर राजनीति किए जाने से नाराज जेनी (इंद्राणी देवड़ी) ने पहले वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखी और फिर 7 नवंबर 2026 को देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वर्ष 2003 में हुई सीबीआई जांच के दौरान अपने साथ नाइंसाफी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अस्पताल में रखकर जबरन हस्ताक्षर कराए गए थे। जेनी ने अपने 23 वर्षीय बेटे के भविष्य और उसकी पहचान का सवाल उठाते हुए उसके पिता की पहचान स्पष्ट करने तथा पूरे मामले में दोबारा डीएनए (री-डीएनए) जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक उनके पक्ष को उचित तरीके से सामने नहीं रखा गया है और वह अपने बेटे को न्याय एवं उसकी पहचान दिलाने के लिए फिर से आवाज उठा रही हैं।
Pauri, Garhwal | Nov 7, 2026