बारां: नए वित्तीय वर्ष में शहर स्थित कृषि उपज धान मंडी में धनिये की जिंस की हुई नीलामी
Baran, Baran | Apr 1, 2025 शहर में स्थित कृषि उपज धान मंडी में गेहूं की रिकार्ड तोड आवक होने से माल का उठाव समय पर नहीं हो पा रहा है। ऐसे में एकांतरे व्यवस्था के अनुरूप एक अप्रैल, मंगलवार को गेहूं को छोडकर बाकी अन्य जिंसों की निलामी हुई। नए वित्तीय वर्ष में सुबह 10 बजे गणेश जी महाराज की पूजा-अर्चना के बाद सर्वप्रथम धनिया की नीलामी से मंडी का शुभारंभ किया गया।