बारां: कोटा रोड मिनी सचिवालय के सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
Baran, Baran | Apr 1, 2025 आगामी गर्मी के मौसम के मद्देनजर जिले वासियों को मौसमी बीमारियों और पेयजल की समस्या से प्रभावी रूप से निपटने के लिए जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को सजगता और संवेदनशीलता के साथ अपने कार्यों को करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मंगलवार को सायं 5 बजे के करीब मिनी सचिवालय सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।