बारां: कोयला गांव का एक युवक लापता, परिजन परेशान, सदर थाने में गुमशुदगी का कराया मामला दर्ज
Baran, Baran | Apr 2, 2025 कोयला कस्बे के इखलाक पठान (26) के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता मोहम्मद इस्हाक ने बताया कि इखलाक कोटा फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह 27 मार्च को ईद मनाने गांव आया था और 29 मार्च को दिन में बिना बताए घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने गांव और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।