पटना ग्रामीण: ट्रांसपोर्ट नगर में 26 लाख रुपये का कफ सिरप जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
सोमवार की रात करीब 10 बजे ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर एक के पास उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 26 लाख रुपए का प्रतिबंधित कफ सिरप कोडिन फॉस्फेट जब्त किया। टीम ने सोमवार की रात उस वक्त छापेमारी की जब उत्तराखंड के हरिद्वार से ट्रक में आई सिरप को पिकअप वैन में अनलोड किया जा रहा था। इस दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। वह यूपी का रहने वाला है।