पटना ग्रामीण: PMCH के पास मोबाइल स्नैचिंग मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
पीएमसीएच के पास से बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला की मोबाइल स्नेचिंग कर ली। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना सोमवार को कदमकुंआ थाने को दी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों अभियुक्तों को बहादुरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी मंगलवार दोपहर 2:52 बजे SDPO टाउन 1 दीक्षा ने दी है।