सोनहन में 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑटो जब्त
कैमूर जिले के सोनहन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान (1) राजू सिंह पिता भरत सिंह और (2) रूना देवी पति संजय चौधरी, दोनों साकिन किरकला, थाना सोनहन के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से UP31BT8140 नंबर की एक ऑटो भी जब्त की है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Mohania, Kaimur | Sep 15, 2026