अधौरा के दिघार में DM ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
कैमूर जिलाधिकारी कैमूर ने आज अधौरा प्रखंड के दिघार पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में DM ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं।
ग्रामीणों ने सड़क, सोलर लाइट, नल-जल, बिजली, डिग्री कॉलेज, आंगनबाड़ी भवन, खेल मैदान और सामुदायिक भवन सहित कई मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी। वार्ड संख्या 5 और 7 में सामुदायिक भवन और जल संरक्षण कार्यों की भी मांग की गई।
जन संवाद में कुल 80 आवेदन आए, जिनमें से 30 का मौके पर निष्पादन किया गया, शेष 50 को जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया। पेयजल समस्या पर PHED को और खेल मैदान के लिए उपयुक्त सरकारी जमीन चिह्नित करने का निर्देश CO को दिया गया।
इसके बाद DM ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में RTPS के 20, अतिक्रमण का 1 और भूमि विवाद के 18 मामले लंबित मिले। पंजी अद्यतन नहीं मिलने पर DM ने नाराजगी जताई और सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने, सरकारी भूमि का लैंड बैंक तैयार करने तथा बंद पड़े सामुदायिक शौचालयों को चालू कराने का निर्देश दिया।
Mohania, Kaimur | Sep 15, 2026