फूलिया कलां: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 16.656 किलोग्राम डोडा चूरा के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार
फूलियाकलां थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान हुकमपुरा निवासी महावीर जाट को पकड़कर उसके कब्जे से 16 किलो 656 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।