कुकड़ू: चौका आदारडीह गांव में शिलान्यास के 2 साल बाद भी पीसीसी पथ अधूरा, बारिश में बढ़ी परेशानी
कुकड़ू प्रखंड की इचाडीह पंचायत के चौका आदारडीह गांव में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सांसद सह केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ द्वारा शिलान्यास किया गया पीसीसी पथ करीब दो साल बाद भी अधूरा है. अरुण धीवर के घर से दिगंबर महतो के घर तक बनने वाली सड़क के अधूरे रहने से बारिश में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने स