कुकड़ू मध्य विद्यालय में बुधवार दोपहर 2 बजे अंतरराष्ट्रीय बालिका एवं महिला विज्ञान दिवस के अवसर पर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत विद्यालयों में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य,स्वच्छता और कल्याण को बढावा देना था।