कुकड़ू: कुकड़ू प्रखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न
कुकड़ू प्रखंड में मंगलवार दोपहर 3 बजे तक नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 के सफल संचालन को लेकर मतदान कर्मियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के पीओ, पी-1, पी-2, पी-3 एवं पी-4 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।इस अवसर पर बीडीओ राजश्री ललिता बाखला भी उपस्थित रहीं।