जेवर: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आवारा पशु से टकराकर पलटी, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कर आवारा पशु से टकराकर अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गई। भीषण दुर्घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ