जेवर: रंहेरा गांव के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर स्थानीय विधायक से की मुलाकात, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के रंहेरा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को विस्थापन की मांग को लेकर रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय विधायक को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।