जेवर: यमुना सिटी के सेक्टर-22 में यमुना विकास प्राधिकरण ने आयोजित की जनसुनवाई, स्थानीय विधायक व अधिकारी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा में स्थित यमुना सिटी के सेक्टर 22 में रविवार को यमुना विकास प्राधिकरण ने जनसुनवाई का भव्य आयोजन किया। इस दौरान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह व यमुना विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने सेक्टर वासियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।