जेवर: घरबरा गांव में सपा ने किया पीडीए जन पंचायत का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में सपा ने शनिवार को पीडीए जन पंचायत का भव्य आयोजन किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी व अन्य पदाधिकारी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पंचायत के दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।