जेवर: कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने एक गैंगस्टर के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, जेवर में स्थित ₹34.82 लाख की संपत्ति की कुर्क
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर रबूपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर की जेवर क्षेत्र में स्थित ₹34.82 लाख की संपत्ति को कुर्क किया है। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। रबूपुरा थाना प्रभारी ने बताया है की पुलिस द्वारा वांछित गैंगस्टर पोपी के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की गई है।