खेड़ी हैवत: कल्पवृक्ष आश्रम जाने वाला रास्ता बदहाल, श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें
ग्राम पंचायत खेड़ी हैवत की जाटव बस्ती स्थित शिव मंदिर से कल्पवृक्ष आश्रम जाने वाला मुख्य रास्ता लंबे समय से बदहाल पड़ा है।रास्ते की खस्ताहाली के कारण आमजन, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं का निकलना दूभर हो गया है।ग्रामीणों के अनुसार, विशेष रूप से अमरसिंह जाटव के घर के सामने रास्ते की हालत बेहद खराब है। कार्तिक माह में सुबह शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ) रिंकू खेड़ी हैवत ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था और बच्चों की शिक्षा से जुड़े इस रास्ते का अधिकारी तुरंत मौका मुआयना करें और पक्के निर्माण से स्थायी समाधान निकालें।
Badgaon, Udaipur | Oct 29, 2026