जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 29 में से 17 वार्डों पर जीत
भाजपा को मिली 12 सीटें, कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
राजसमंद। जिला परिषद राजसमंद के वार्डवार निर्वाचन परिणाम 2026 में कांग्रेस ने बढ़त हासिल करते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया। जिले के सभी 29 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा के खाते में 12 सीटें आईं।
चुनाव परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने भाजपा से पांच सीटें अधिक हासिल की हैं। कांग्रेस ने 15 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए जिला परिषद में अपना मजबूत प्रदर्शन दर्ज कराया है। वहीं भाजपा को 12 वार्डों में जीत मिली। सभी 29 वार्डों की मतगणना पूरी होने के साथ ही निर्वाचन परिणामों की तस्वीर साफ हो गई है।
वार्डवार विजेता प्रत्याशी
वार्ड संख्या 1 से लक्ष्मण लाल (कांग्रेस), वार्ड 2 से सूरत सिंह (भाजपा), वार्ड 3 से चमनाराम (कांग्रेस), वार्ड 4 से डल्ला राम (भाजपा),