बंजरिया: अजगरी चूडीहड़वा टोला में शुक्रवार को मृतक जितेंद्र शर्मा के परिजनों से नरकटिया बिधायक विशाल कुमार ने मुलाकात की
अजगरी चूडीहड़वा टोला में शुक्रवार को मृतक जितेंद्र शर्मा के परिजनों से नरकटिया बिधायक विशाल कुमार ने मुलाकात कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। जानकारी देते हुए मुखियापति दीपक कुमार सिंह ने बताया कि विधायक मृतक की पत्नी रोमा देवी को सांत्वना दी। बता दे कि जितेंद्र की शिवहर के पुरनहिया में तबियत बिगड़ने से मृत्यु हुई। परिजन हत्या का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई।