बहराइच: पॉक्सो कोर्ट बहराइच ने नाबालिग से बलात्कार मामले में 9 फ़रवरी से जेल में निरुद्ध अभियुक्त की जमानत अर्जी की मंजूर
बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से बलात्कार करने के मामले में 9 फ़रवरी 2024 से जेल में निरुद्ध अभियुक्त कि जमानत अर्जी सुनवाई के बाद मंजूर कर ली है। शुक्रवार को अभियुक्त के अधिवक्ता की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र पर बहस की गई। वहीं अभियोजन पक्ष द्वारा भी अपना तर्क प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद न्यायालय ने दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत अर्जी मंजूर कर ली।