बहराइच: बेरिया के पास चार दिनों पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल की थमी सांसे, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
देहात कोतवाली के बहराइच गोंडा हाईवे के बेरिया समय के पास तेज रफ्तार वाहन ने दरगाह थाने के ललगढ़हा निवासी 45 वर्षीय गुड्डू पुत्र जमूरे को टक्कर मार दी थी। घायल को शहर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान गुड्डु की मौत हो गई। कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।