बहराइच: रत्नापुर के पास बाइकसवार ससुर दामाद को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर हादसे मे घायल हुए दोनों बाइकसवार पहुंचाए गए अस्पताल
शुक्रवार को जानवर लेने के लिए सोनवा अपने दामाद मुजफ्फर के साथ जा रहे फारुख की बाइक को रत्नापुर के पास तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद गंभीर अवस्था में दोनों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।