बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे पीआरडी जवानों ने बराबर ड्यूटी लगाने की उठाई आवाज,बोले एक माह ड्यूटी के बाद घर बैठा देते हैं अधिकारी
जिले पीआरडी जवानों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी ने निरंतर ड्यूटी लगवाए जाने की मांग की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात पीआरडी जवान शुक्रवार डीएम कार्यालय पहुंचे। सभी ने ड्यूटी लगाने में भेदभाव करने का आरोप लगाया। पीआरडी जवान गोवर्धन, राम सुंदर, राम राज, अरविंद, फतेह बहादुर, जितेंद्र, बाल मुकुंद मौजूद रहे