बहराइच: बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति व पोषण समिति की बैठक संपन्न
जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय तथा जिला स्तरीय पोषण समिति व कुपोषण मुक्त गांवों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अनुपस्थित पाये गये सभी 25 सीएचओ का एक दिन का मानदेय काटने की कार्यवाही की गई है।