इंदौर: भाजपा नेता अक्षय बम और उनके पिता पर हत्या के प्रयास का आरोप हुआ तय, 18 साल पुराना है मामला
Indore, Indore | Mar 20, 2025 इंदौर के भाजपा नेता और शिक्षण संस्थान संचालक अक्षय बम और उनके पिता कांतिलाल बम की मुसीबतें बढ़ सकती है। जिसमें बम बंधुओं पर अठारह साल पुराने प्राणघातक हमले के मामले में आरोप तय हो गए हैं। जिसकी अगली सुनवाई तीस अप्रैल को होगी। अक्षय कांति बम लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस के सांसद पद प्रत्याशी का टिकट वापस कर अचानक भाजपा में शामिल होने के चलते चर्चा में आए थे।