इंदौर: मंत्री के गृह क्षेत्र नंदा नगर में बाइक चोर गिरोह का आतंक, कई मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ गिरोह
Indore, Indore | Mar 20, 2025 इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर इलाके में बाइक चोर गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है। गिरोह के सदस्य 5 से 6 बाइक सवारों के रूप में मंत्री के गृह क्षेत्र से बाइक चुराने की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इन चोरों ने हाल ही में इलाके से कई बाइक चुराईं, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोर गिरोह को चोरी करते देखा जा सकता है।