इंदौर: फ्रीगंज में करंट लगने से 13 साल के बच्चे की मौत, पानी की मोटर से लगा करंट, पुलिस ने जांच शुरू की
Indore, Indore | Mar 20, 2025 इंदौर के बाणगंग थाना क्षेत्र के फ्रीगंज इलाके के रहने वाले नाबालिग 13 वर्षीय चिराग चौहान को करंट लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि चिराग पानी की मोटर चालू कर लोगों पर पानी उड़ा रहा था। इसी दौरान चिराग को करंट लग गया। मृतक चिराग छठी कक्षा का छात्र था और उसके पिता हार्डवेयर का करते है काम।