इंदौर: पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, पंखे में दुपट्टा फंसने की शिकायत दर्ज कराई, सिद्धि विहार कॉलोनी की घटना
Indore, Indore | Mar 20, 2025 इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिद्धि विहार कॉलोनी में मजदूरी और चौकीदारी का काम करने वाली शिलाबाई की उसके पति ने विवाद के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसमें आरोपी ने ही पुलिस में पंखे में दुपट्टा फसने से मौत होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें जब पुलिस ने बच्चे से अकेले में पूछताछ की, तब मामला साफ हुआ और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।