कोरबा जिले के रामपुर निवासी श्रीमती बहुरा कौशिक और उनकी बहू श्रीमती सविता कौशिक के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से मिली ‘विष्णु की पाती’ स्नेह और अपनत्व का खास संदेश लेकर आई। पत्र पाकर दोनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक-एक हजार रुपये की सहायता से सास-बहू को आर्थिक संबल मिल रहा है।
उन्होंने ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से मिले स्नेह और दीपावली से पहले महतारी वंदन योजना की 33वीं किश्त की राशि मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।
#Vishnukepaati #विष्णुकेपाती #VishnuDeoSai #CMOChhattisgarh #DPRChhattisgarh
Korba, Chhattisgarh | Nov 8, 2026