चांदवा: सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर 45 वर्षीय युवक की मौत
चंदवा थाना क्षेत्र के बन हरदी पंचायत अंतर्गत सुरली गांव निवासी बसुरूदीन अंसारी पिता मुस्लिम अंसारी की सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे मिली जानकारी के अनुसार बसरूदीन अंसारी शुक्रवार की अपने साइकल से ब्राह्मणी बाजार गए थे।