थाना बंडा क्षेत्र के देनकली गांव निवासी आकाश सोमवार की रात किसी काम से बाजार गया था। वापस लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आकाश की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।