शाहजहांपुर: थाना क्षेत्र सेहरामऊ दक्षिणी के कुतुआपुर पूर्वी स्थित ईट भट्टे पर मिला युवक का शव, एसपी सिटी संजय कुमार ने दी जानकारी
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के कुतुआपुर पूर्वी स्थित एक ईट भट्टे पर मजदूरी करने वाले जगदीश नामक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जगदीश रोजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।