कलान थाना क्षेत्र के नौगांव मुबारकपुर गांव के पास कंटेनर और बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जरियनपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।