शाहजहांपुर: भाजपा सांसद अरुण सागर ने अपने साउथ सिटी स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं
शाहजहांपुर जनपद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण कुमार सागर ने अपने साउथ सिटी स्थित आवास पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिए। फरियादियों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने दोबारा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर संसद को बधाई दी।