शाहजहांपुर: खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति से मिलने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा नेता शकील अहमद नदवी, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
सपा के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत तमाम नेताओं के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने एसपी आफिस में आग लगाने वाले ताहिर अली से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित को आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ है। सपा नेता ने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।