कायमगंज: कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर टेढ़ीकोन के पास तेज रफ्तार बस ने यात्री प्रतीक्षालय से टकराई, एक दर्जन यात्रियों को आई चोटें
कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर टेढ़ीकोन के पास बुधवार को तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गई। प्रतीक्षालय क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस नहीं पलटी। मध्य प्रदेश नंबर की बस लोनी से फर्रुखाबाद जा रही थी । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में करीब 60 से 70 यात्री सवार थे।